Banda Student Suicide : छात्रा ने घर में तमंचे से खुद को मारी गोली, कमरे में पहुंचे परिजन नजारा देख रह गए दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda Student Suicide बांदा में छात्रा ने तमंचे से खुद को गोली मारकर दी जान।

Banda Student Suicide बांदा के बलखंडीनाका मुहल्ले में छात्रा ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। कानपुर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बांदा, अमृत विचार। Banda Student Suicide बलखंडीनाका में कक्षा 11 की छात्रा ने खुद को तमंचे से गोली मार ली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाते समय जमालपुर के पास छात्रा की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। 

शहर कोतवाली क्षेत्र के बलखंडीनाका निवासी कौशल किशोर उर्फ कुक्कू माली की पुत्री श्रुति (16) कक्षा 11 की छात्रा थी। शनिवार की शाम को छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते घर के अंदर दाहिनी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उठाया और तत्काल जिला अस्पताल लेकर आए। जिला अस्पताल में घायल छात्रा का प्राथमिक उपचार किया गया।

इसके बाद हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग छात्रा को कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी जमालपुर गांव के पास उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है। जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार