पीलीभीत: सड़क पर टहलता रहा तेंदुआ, आधे घंटे को वाहनों के थमे पहिए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरिया, अमृत विचार। ड्यूनी से भूड़ा कैमौर जाने वाली सड़क पर तेंदुए की मौजूदगी देखी गई। करीब आधा घंटे तक तेंदुआ सड़क पर घूमता रहा। इससे सड़क के दोनों ओर यातायात रुक गया। तेंदुए के जाने के बाद यातायात सुचारू हो सका।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर चली गई ग्रामीण की जान, मची चीख-पुकार 

शुक्रवार को अमरिया क्षेत्र में जंगल से बाहर ‌घूम रहा तेंदुआ पहले सूरजपुर गांव की सीमा में पहुंचा। यहां से खेतों के रास्ते आगे बढ़कर नहर किनारे स्थित ड्यूनी डैम मार्ग पर पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आधा घंटे तक तेंदुए की सड़क पर मौजूदगी बनी रही।

तेंदुए की चहलकदमी के कारण वाहनों के पहिए थम गए। मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। नहर विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। हालांकि आधा घंटे के बाद तेंदुआ वहां से कैनाल कोठी की ओर निकल गया। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पगचिह्न ट्रेस किए। तेंदुए की चहलकदमी के चलते लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सूरजपुर क्षेत्र में चहलकदमी के दौरान तेंदुए की कैमरें में तस्वीर भी कैद हुई।

भरतपुर में गन्ने के खेत में मिली बाघ की लोकेशन
अमरिया के ग्राम भरतपुर में गन्ने के खेत में टाइगर की लोकेशन मिलने पर शनिवार को उप प्रभागीय निदेशक के नेतृत्व में अमरिया सेक्शन इंचार्ज सोनी सिंह, वन दरोगा शेर सिंह, डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे। जहां ग्रामीण से जानकारी करने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से गन्ने के खेत के चारो ओर खाबर लगाई गई। ताकि बाघ को ट्रेस कर कैद किया जा सके।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: रेलवे का लोहा बेचने के मामले सरेंडर के लिए पहुंचा बर्तन व्यापारी, गिनाई बीमारी 

संबंधित समाचार