पीलीभीत: रेलवे का लोहा बेचने के मामले सरेंडर के लिए पहुंचा बर्तन व्यापारी, गिनाई बीमारी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। रेलवे का लोहा बेचने के मामले में फंसे बर्तन व्यापारी को अभी फिलहाल राहत नहीं मिल सकी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए बर्तन व्यापारी सरेंडर करने का मन बना चुका है। मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश होकर उसने बीमारी का भी हवाला दिया है। जिसके बाद सरेंडर प्रार्थना पत्र पर आगे की तिथि नियत कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: पुत्ररत्न प्राप्ति की खुशी में कराया अश्लील डांस, बालाओं के ठुमकों पर उड़ाए नोट, 17 लोगों पर FIR

शहर के एक बर्तन व्यापारी द्वारा रेलवे का लोहा बेचने का बीते दिनों शोर मच गया था। रेलवे के अधिकारियों तक मामला पहुंचा तो गोपनीय तरीके से छानबीन शुरू कर दी गई। आरपीएफ कमाडेंट ऋषि पांडेय की सख्ती के बाद सुरागरसी कराई गई। पीलीभीत आरपीएफ ने इस मामले में सफलता हासिल की और मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी कबाड़ी को धर दबोचा। उसके कब्जे से चार क्विंटल वजन की रेलवे की पुरानी पटरियां बरामद हुई।

कबाड़ी को जेल भेज दिया था। कबाड़ी से पूछताछ में सामने आया कि रेलवे का लोहा जेपी रोड पर स्थित हाफिज जी की पुरानी बर्तन की दुकान जिसके मालिक जुनैद हुसैन निवासी मोहल्ला गोपाल सिंह थाना सुनगढ़ी है, उनसे खरीदा गया था। गिरफ्तारी में सफलता न मिलने पर आरपीएफ ने बर्तन व्यापारी का गैर जमानती वारंट जारी कराया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन ने बताया कि पता लगा है कि आरोपी सरेंडर के लिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुआ था। उसका ऑपरेशन होने की बात भी बताई गई। इस मामले में सुनवाई को तिथि नियत कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: आटा चक्की के पट्टे में फंसकर चली गई ग्रामीण की जान, मची चीख-पुकार 

संबंधित समाचार