मुरादाबाद: बाबा रामदेव के नमाज वाले बयान पर सपा सांसद ने किया पलटवार, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सपा सांसद डॉ.एसटी हसन ने योगगुरु स्वामी रामदेव के नमाज वाले बयान पर पलटवार किया है। मीडिया को जारी बयान में कहा है कि वह इस्लाम के बारे में कुछ नहीं जानते हैं। नमाज को लेकर मुसलमानों पर उनके बयान से मुसलमान और इस्लाम दोनों की तौहीन हुई है। नमाज मजहब इस्लाम में एक तर्ज अमल है। इसके अलावा इस्लाम में और भी बुनियादी चीजें हैं, जिन पर मुसलमान अमल करता है। 

उन्होंने कहा कि नमाज के अलावा रोजा, जकात, हज यह सब इस्लाम के बुनियादी तरीके हैं, जिन पर मुसलमान अमल करता है। इस्लाम सभी को इंसानियत सिखाता है। कुरान में भी जिक्र है कि मुसलमान चोरी न करें, गरीबों की मदद करें, शराब न पीयें, जुआ न खेलें, लोगों की बुराई न करें। गर्ज यह कि कुरान में मुसलमानों को हर तरह की बुराई से बचने का संदेश दिया है। सांसद ने कहा रामदेव को इस तरह की बातों में नहीं पड़ना चाहिए। वह अपनी गाय, गोबर और पेशाब बेचते रहें यही उनके लिए बेहतर है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद: भू-माफिया घोषित बर्खास्त सिपाही के खिलाफ एक और केस

संबंधित समाचार