रामपुर : 21 साल बाद जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मिले पिता-पुत्र, गले लगकर खूब रोए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिता-पुत्र को देखे यात्रियों तक की आंखों में छलके आंसू

रामपुर, अमृत विचार। 21 साल से पिता के लिए तरस उसके बेटे का आखिकार जबलपुर में पिता से मिलन हो गया। दोनों एक दूसरे के गले लग गए। यह देख स्टेशन पर खड़े यात्रियों के आंखों से आंसू आ गए। इस बीच पिता पुत्र के गले मिलने वाले एक यात्री ने उसको मोबाइल में कैद कर लिया। 

अक्सर ऐसी कहानियां कम सुनने को मिलती हैं या फिर हमें लगता है कि ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही हो सकता है। कई सालों पहले बेटे को छोड़कर गया पिता उससे मिल गया है लेकिन यही हकीकत में हुई है। ऐसा ही मामला कोतवाली के मोहल्ला कटकुइय्या में रहने वाले मोहम्मद ज़ीशान के साथ हुआ है। वह अक्सर समाज सेवा के कार्यों में व्यस्त रहते हैं परन्तु कभी उन्होंने राजनीतिक दुनिया में क़दम नहीं रखा। ज़ीशान के पिता बचपन में उन्हें 24 वर्ष पूर्व माता व नानी से घर में हुई किसी अनबन पर उन्हें छोड़कर चले गए थे। इतने वर्षों बाद वास्तव में वो अपने पिता से वापस मिल जायेंगे ये कभी उन्होंने सोचा ही नहीं था। ज़ीशान की माता का देहांत 14 वर्ष पूर्व हो चुका है।

जीशान को जब पता चला की उनके पिता जबलपुर (मध्य प्रदेश) में हैं, तो वो अपने पिता से मिलने निकल पड़े। जब महा कौशल एक्सप्रेस से रेलवे स्टेशन पर उतरे तो पिता उनके इंतज़ार में खड़े थे। जैसे ही वो कोच से बाहर निकले तो उन्होंने पुत्र को गले से लगा लिया और काफी देर तक उनके आंसू छलकते रहे। इस मंज़र को देख ज़ीशान के कोच में बैठे एक यात्री ने प्लेटफार्म पर उतरकर इस लम्हे को अपने मोबाइल में क़ैद कर लिया। बाकी के यात्रियों की भी आंखों से आंसू रुक न सके। जीशान के अनुसार उनके पिता कुछ कारणों से रामपुर न आ सके और वो जल्द ही रामपुर आने का प्रयास करेंगे, ताकि अपनी दो बेटियों से भी मिल सकें। अब वह जल्द ही अपनी बेटियों से भी आकर मिल सकेंगे।

ये भी पढ़ें :   रामपुर : अखिलेश बोले- आजम खान पर सब झूठे मुकदमे लगे, पुलिस प्रशासन BJP के इशारे पर कर रहा काम 

संबंधित समाचार