माघी पूर्णिमा आज...लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
प्रयागराज। माघ पूर्णिमा पर भगवान सूर्य पूर्ण रूप से दक्षिणायण से उत्तरायण हो गए हैं। इसी धार्मिक मान्यताओं को लेकर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यूपी के प्रयागराज स्थित पवित्र संगम पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस पर्व पर जिला प्रशासन की तरफ से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
वहीं माघी पूर्णिमा के इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट कर लिखा है, कि 'माघ पूर्णिमा' के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों एवं प्रयागराज माघ मेला में स्नान हेतु पधारे पूज्य संतजनों, श्रद्धालुओं व कल्पवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
'माघ पूर्णिमा' के पावन अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों एवं प्रयागराज माघ मेला में स्नान हेतु पधारे पूज्य संतजनों, श्रद्धालुओं व कल्पवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 5, 2023
बता दें कि हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने से लोगों के सभी पाप धुल जाते हैं और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। माघ मास में नदी में स्नान करने की परंपरा है।
मेला प्रशासन ने की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी
आज माघी पूर्णिमा पर संगम पर लाखों की संख्या में भक्त आ रहे है। इसके लिए मेला प्रशासन ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थी। जहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जो भी जरूरी इंतजाम है सभी मेला प्रशासन द्वारा किए गए है। साथ ही भक्तों के जहां रुकने के लिए भी इंतजाम किए गए है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई आस्था की डुबकी
