Video: सांप ने निगल ली प्लास्टिक की पाइप, फिर जो हुआ...वीडियो देख हो जाएंगे दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Snake Rescue Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन सांपों से जुड़ा वीडियो वायरल होते रहते हैं। सांप एक जहरीला जानवर होता है। हालांकि धरती पर पाए जाने वाले ज्यादातर सांप जहरीले नहीं होते हैं। वहीं, जहरीले सांपों के काटने के कारण कुछ ही समय में इंसान की मौत हो सकती है। खाने की तलाश में कई बार सांप भी इंसानी बस्तियों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में कुछ ही सापों का रेस्क्यू हो पाता है।

सांप का रेस्क्यू कर रहा शख्स
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शख्स को सांप का रेस्क्यू करते देखा जा रहा है। वीडियो में सांप को रेस्क्यू करने के बाद शख्स सांप के पेट से प्लास्टिक की एक पाइप निकालते दिख रहा है। सांप कई बार अनजाने में कुछ ऐसी चीज खा लेते हैं। जिन्हें पचा पाना बेहद मुश्किल होता है। ऐसे में वह उल्टी करते हुए उस खाने को पेट से बाहर निकाल देते हैं। जिसका रेस्क्यू करने के बाद एक शख्स उसे इंसानी बस्ती से दूर जंगल के पास लाकर छोड़ देता है। इस दौरान वह सांप की मदद करता है और उसके निगले गए प्लास्टिक के टुकड़े को भी बाहर निकाल देता है।

https://www.instagram.com/p/CnT5G6lt6MN/

वीडियो देख यूजर्स दंग
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो को देखने के बाद हर कोई शख्स की सराहना कर रहा है। यूजर्स ने कमेंट कर लिखा 'दिल से सलाम भाई। भगवान आप को बहुत लंबी उम्र दे। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे।'

ये भी पढ़ें- कनाडा में मिले जीवाश्मों से पता चल सकती है डायनासोर के विकास के बारे में नई जानकारी 

संबंधित समाचार