शाहजहांपुर: कोरोना के चलते दस फीसदी परीक्षार्थियों ने छोड़ी बीएड परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर,अमृत विचार। लगभग छह माह से अधिक समय लटकी बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के छह केंद्रों पर संपन्न हुई। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग की इस दौरान जमकर धज्ज्यिां उड़ीं। बावजूद इसके परीक्षा शांतिपूर्व ढंग संपन्न हुई। स्नातक युवाओं के शिक्षक बनने के सपने को पूरा करने की पहली सीढ़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार …

शाहजहांपुर,अमृत विचार। लगभग छह माह से अधिक समय लटकी बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के छह केंद्रों पर संपन्न हुई। हालांकि सोशल डिस्टेंसिंग की इस दौरान जमकर धज्ज्यिां उड़ीं। बावजूद इसके परीक्षा शांतिपूर्व ढंग संपन्न हुई।

स्नातक युवाओं के शिक्षक बनने के सपने को पूरा करने की पहली सीढ़ी बीएड की प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के ओसीएफ इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, इस्लामिया इंटर कालेज, जीएफ कालेज, एसएस कालेज, आर्य महिला डिग्री कालेज में संपन्न हुई।
परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। पहली पाली सुबह नौ से बारह बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे तक रही।

कोरोना संक्रमण के चलते लगभग दस फीसदी परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। हलांकि नब्बे फीसदी परीक्षार्थियों ने अपनी परीक्षा दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी डाॅ. अवनीश मिश्रा ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। हालांकि लगभग सभी केंद्रों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गईं।

संबंधित समाचार