रायबरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी ने 19 उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण, पांच चौकी प्रभारी हटाए गए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने जनपद की पुलिसिंग में बड़ा फेरबदल किया है ।उन्होंने विभिन्न थानों में कुल 19 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। जिसमें पांच पुलिस चौकी प्रभारियों को उनके पद से हटा दिया गया है।एसपी ने शनिवार की देर रात पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक पंकज सोनकर को वरिष्ठ उपनिरीक्षक नगर कोतवाली में तैनात किया है। 

जबकि वरिष्ठ उपनिरीक्षक भदोखर देवेंद्र सिंह भदोरिया को ऊंचाहार कोतवाली में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। उधर मिल एरिया कोतवाली में उपनिरीक्षक प्रकाश पांडे को वरिष्ठ उपनिरीक्षक भदोखर तैनात किया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक उपेंद्र सिंह भदोरिया को गुरबक्श गंज थाना की पुलिस चौकी अटौरा का प्रभारी बनाया गया है। जबकि अटौरा पुलिस चौकी प्रभारी रहे सुखपाल सिंह को बछरावां थाने में तैनात किया गया है।

सलोन कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सूची के प्रभारी अजीत प्रताप सिंह भदोखर थाना में भेजा गया है। सरेनी थाना में उपनिरीक्षक पंकज राज शरद को सलोन कोतवाली की सूची पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में उप निरीक्षक अशोक कुमार को सरेरी थाना भेजा गया है। शहर कोतवाली की पुलिस चौकी त्रिफुला  के प्रभारी रहे राजबहादुर यादव को हटाकर खीरों थाना भेजा गया है।

नगर कोतवाली में उपनिरीक्षक वागीश कुमार मिश्र को त्रिफुला  पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। नगर कोतवाली में ही उपनिरीक्षक रहे चमन सिंह को नगर कोतवाली की राजघाट पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है ,जबकि राजघाट पुलिस चौकी के प्रभारी रहे जितेंद्र कुमार यादव को नगर कोतवाली में भेजा गया है।

उधर शहर के इंदिरा नगर पुलिस चौकी के प्रभारी रहे मनोज कुमार यादव को हटाकर नगर कोतवाली में तैनात किया गया है। नगर कोतवाली में उपनिरीक्षक विश्वास शर्मा को इंदिरा नगर पुलिस चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। खीरों थाना में उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्रा को सरेनी थाना की भोजपुर पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को सलोन कोतवाली भेजा गया है।

पुलिस लाइन से ही सैय्यद हसीन  रिजवी को नसीराबाद थाना में उपनिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस लाइन से मानसिंह को नगर कोतवाली की पुलिस चौकी न्यायालय सुरक्षा का प्रभारी बनाया गया है ।उधर बछरावां थाना में उपनिरीक्षक शेखर कुमार को चुरुआ  की पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:-Ravidas Jayanti: संतगुरु रविदास की जयंती पर मायावती ने अर्पित किए श्रद्धा- सुमन, कहा- राजनीतिक स्वार्थ की खातिर रविदासजी को माथा न टेके

संबंधित समाचार