पार्टी का आदेश हो तो औरंगाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हूं : संदीपन भूमरे
औरंगाबाद। महाराष्ट्र के रोजगार गारंटी योजना एवं औरंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री संदीपन भूमरे ने कहा है कि औरंगाबाद लोकसभा सीट बाला साहेब की शिवसेना गुट की है और इस सीट पर शिंदे गुट चुनाव लड़ेगा।
सोलापुर जिले के पंढरपुर में रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए भूमरे ने कहा, “अगर पार्टी मुझे आदेश देती है तो मैं औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।” भूमरे ने बताया कि सत्र के बाद राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार होगा और हममें से कोई भी नाराज नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कैबिनेट का विस्तार नहीं किये जाने का आरोप गलत हैं क्योंकि सरकार की वैधता को लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
उन्होंने ने दावा किया कि वंचित बहुजन अघाड़ी के साथ उद्धव ठाकरे समूह के गठबंधन का खामियाजा भुगतना पड़ेगा और उनके साथ के हिंदुत्व के सभी वोट शिंदे गुट को मिल जायेंगे। भूमरे ने कहा कि विधान सभा परिषद चुनाव में हमें कोई नुकसान नहीं हुआ है, हम 2024 के चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे।
ये भी पढ़ें- Tripura Election: अमित शाह सोमवार को करेंगे त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित
