रायबरेली: लव जिहाद का शिकार हुई विवाहिता, हिन्दू बनकर युवक ने प्रेम जाल में फंसाया, अब दे रहा यह धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सलोन (रायबरेली) अमृत विचार। घर मे हिन्दू बनकर दूध देने वाले मुस्लिम युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया, युवक की करतूतों की जानकारी होने पर विवाहिता ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया तो उसने उसकी ससुराल में पति व सास के सामने बंदूक की नोक पर उसे जबरन धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाया वही न करने पर उसके साथ दुष्कर्म कर मुंह खोलने पर परिजनों को खत्म करने की धमकी दी। 

हिन्दू संगठनो के साथ थाने पहुंची विवाहिता की तहरीर पर पुलिस में युवक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह शादीशुदा है, उसके घर दूध देने वाले युवक ने अपना नाम मुन्ना यादव निवासी बड़ा घोसियाना बताया था, इसके बाद उसे युवक अपने घर ले गया। जहाँ उसे पता चला कि युवक का असली नाम अब्दुल खालिद पुत्र हाकिम है। 

पीड़िता के मुताबिक जब वह युवक की हकीकत जान गई तो सम्बन्ध तोड़ दिया।पीड़िता के मुताबिक असलहा लगाकर उससे जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया, और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने किसी से मुँह खोलने पर पूरे परिवार को मौत की नींद सुला देने की धमकी दे फरार हो गया था। 

जानकारी होने पर हिन्दू संगठन महिला के लेकर शनिवार देर रात कोतवाली पहुँचे जहां एसपी के निर्देश के बाद पुलिस ने महिला का बयान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ अमित सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी ने 19 उपनिरीक्षकों का किया स्थानांतरण, पांच चौकी प्रभारी हटाए गए

संबंधित समाचार