आजमगढ़: 9 फरवरी को होगा पंचायत उपचुनाव में मतदान, तैयारियां शुरू   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में लम्बे समय से रिक्त चल रहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों पर चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। जिला पंचायत सदस्यों के पदों पर नौ फरवरी को मतदान होगा। 10 फरवरी को मतगणना की जाएगी। शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने बताया कि नौ फरवरी को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान तथा 10 फरवरी को सुबह आठ बजे तक से कार्य की समाप्ति तक मतगणना संपन्न की जाएगी। उक्त उप निर्वाचन में जनपद के विकास खंड फूलपुर एवं मार्टीनगंज के कुल पांच मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

ये भी पढ़ें -आगरा में पकड़े गए बांग्लादेशी, घरों में लगा है DTH और पक्का बिजली Connection

संबंधित समाचार