Maghi Purnima 2023 : कानपुर के गंगा घाटों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, आस्था की लगाई डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Maghi Purnima 2023 कानपुर में भक्तों ने माघी पूर्णिमा पर गंगा में लगाई डुबकी।

Maghi Purnima 2023 कानपुर के सरसैया घाट, सिद्धनाथ घाट, परमट घाट व बिठूर समेत कई घाटों पर भक्तों ने माघी पूर्णिमा पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर पुलिस तैनात रहीं।

कानपुर, अमृत विचार। Maghi Purnima 2023 बिठूर पौराणिक व ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बिठूर के गंगा घाटों पर भक्तों का जनसैलाब तीर्थ के ब्रह्माव्रत घाट, भैरव घाट, भरत घाट, पत्थर घाट, सीता घाट व गोदारा घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा। माघी पूर्णिमा के अवसर पर कई जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। शिव मंदिरों में हर हर महादेव के जयकारे लगे। तीर्थ पर लगी दुकानों पर जरूरत की चीजों की खरीदारी। सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर पुलिस तैनात रहीं।

संबंधित समाचार