सेवा भारती सुल्तानपुर की कमेटी का गठन, डा. गोयल अध्यक्ष तो डा. सुनील बने महामंत्री 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुल्तानपुर/ अमृत विचार, अमृत विचार। शहर के सीताकुंड स्थित वनवासी कल्याण आश्रम में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह आयोजित किया गया। यहां पर संघ के सेवा भारती सुल्तानपुर की जिला इकाई का गठन किया गया।

सेवा भारती के अध्यक्ष पद पर डा. एसके गोयल को मनोनीत किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सक डा. सुनील त्रिपाठी को महामंत्री व रवि जायसवाल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रंजना शंकर, रणविजय, मंत्री डा. जितेंद्र वर्मा, मनीषा गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष डा. मनीष श्रीवास्तव को बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघ चालक डा. रमाशंकर मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि सह क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर सिंह रहे। मौके पर डा. नीरज सिंह, दयाराम अग्रहरि, सुदीप पाल, श्याम बहादुर सिंह आदि रहे। यहां पर वक्ताओं ने संत रविदास जी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। समाज में समरसता बनाए रखने व जाति वर्ग से ऊपर उठकर सभी के लिए कार्य करने पर जोर दिया गया। 

ये भी पढ़ें -Global Investors Summit: यूपी पुलिस ड्रोन से करेगी निगरानी, अपराध पर होगी पैनी नजर

 

संबंधित समाचार