अयोध्या: नाश्ते की टेबल पर भी दिखने लगा महंगाई का असर        

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आटा व दूध के दाम बढ़ने से लोगों को सेहत के साथ करना पड़ रहा है समझौता

अयोध्या, अमृत विचार। महंगाई का असर अब लोगों के नाश्ते की टेबल पर भी दिखने लगा है। दूध के दामों में इजाफा होने से उससे निर्मित दही, पनीर, घी, बेकरी व अन्य उत्पाद महंगे हो गए हैं। आटे का भी भाव बढ़ जाने से लोगों को अब अपने नाश्ते के साथ समझौता करना पड़ रहा है। अमूमन सुबह लोग नाश्ते में दूध, ब्रेड, बिस्किट, टोस्ट व पराठा आदि खाते हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई लोगों की प्लेट से यह आम चीजें भी गायब करने पर अमादा है। 

शहर व ग्रामीण इलाकों में दूध के कई ब्रांड आते हैं। हाल ही में अमूल और पराग की तरफ से दूध के दामों में वृद्धि किए जाने के बाद से दूध का व्यापार करने वालों ने भी दाम बढ़ा दिया है। उनका कहना है कि मौसम में तब्दीली के कारण दुधारु पशु दूध कम दे रहे हैं। साथ ही पशुओं का चारा भी महंगा होने लगा है। दूध व्यापारी आदिल का कहना है कि महंगाई बढ़ने के साथ ही हमें भी दूध के दामों में इजाफा करना पड़ रहा है। 

परचून की दुकान चलाने वाले अरुण जायसवाल का कहना है कि फुटकर में आटे का भाव 36 से 38 रुपये हो गया है। आटे से बनने वाली अन्य खाद्य वस्तुएं भी मंहगी हुई हैं। बिस्किट आदि की कंपनियों ने भाव न बढ़ाकर सामान का वजन कम कर दिया है। 

15 (52)
घर में सुबह नाश्ते के समय अमूमन ब्रेड-दूध व टोस्ट का सेवन किया जाता है, लेकिन दूध के बढ़ते दामों ने बजट बिगाड़ दिया है। आटा भी महंगा है। ऐसे में आदमी खाए तो खाए क्या?
शिल्पी सेन, साहबगंज

ये भी पढ़ें -लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एकाग्रता के साथ मेहनत जरूरी :राजेश

संबंधित समाचार