पुणे-नासिक हाईस्पीड रेल संपर्क को केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी मिली: फडणवीस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि रेलवे मंत्रालय ने पुणे-नासिक हाई-स्पीड रेल परियोजना को ‘सैद्धांतिक’ रूप से मंजूरी दे दी है। फडणवीस ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से यहां मुलाकात के बाद यह ऐलान किया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं पुणे-नासिक हाई-स्पीड रेलवे परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी देने के लिए रेल मंत्री को धन्यवाद देता हूं।’’ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और रेल मंत्रालय के अधिकारी परियोजना का तकनीकी मूल्यांकन करेंगे और फिर प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल को सौंपेंगे।

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा, ‘‘पुणे और नासिक आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण शहर हैं। हमारा प्रयास होगा कि इन दोनों शहरों तक रेल संपर्क मुहैया कराया जाए। हमने परियोजना के तकनीकी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की है और अब इसे आगे बढ़ाएंगे।’’

यह भी पढ़ें- हस्ताक्षर अभियान से कांग्रेस के तुगलकी फरमानों का मुकाबला करेगी भाजपा: जयराम ठाकुर 

संबंधित समाचार