लखनऊ : यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अधूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 न स्ट्रांग रूम तैयार और न अब तक लगे सीसीटीवी कैमरे

अमृत विचार,लखनऊ । माध्यमिक शिक्षा परिषद की यूपी बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू हो जाएगी, लेकिन परीक्षा को लेकर तैयारियां अभी भी अधूरी हैं। दावा है कि सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम होंगे और सीसीटीवी निगरानी करेगा। जबकि हालिया तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों की तैयारी की पोल खोल दी है। विद्यालय स्तर पर स्ट्रांग रूम के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है वहीं कैमरे लगाने के नाम पर भी कई विद्यालयों में अब तक व्यवस्था अधूरी है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ( डीआईओएस ) राकेश कुमार पांडेय ने जीएनएलडी रस्तोगी इंटर कॉलेज को सीसीटीवी कैमरे लगवाने, कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज सआदत गंज को स्ट्रांग रूम बनवाने, कुम्हरावां इंटर कॉलेज को प्रथम तल पर स्ट्रांग रूम बनाने, अभिनव गर्ल्स कॉलेज को हर कक्षाओं में कैमरा लगवाने के कड़े निर्देश देते हुए बताया कि राजकीय इंटर कालेज निशात गंज में स्ट्रांग रूम बन कर तैयार है। साथ ही सीसीटीवी की प्रयाप्त व्यवस्था की गई है। उधर ऐसे कई विद्यालय हैं यहां तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाकी जिन कालेजों में व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। उन्हें एक सप्ताह का समय देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

उन्होंने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को एडीएम प्रशासन विपिन मिश्रा, संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र तिवारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को परिषद की गाइडलाइन से रूबरू कराया है। इस दौरान अधूरी तैयारी वाले परीक्षा केंद्रों का नाम नोट कर व्यवस्थापकों को भी चेतावनी दी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन विपिन मिश्रा ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक अपना कोई नियम न बनाएं। बोर्ड के निर्देशों का ही पालन करें इंटरनेट स्पीड सही रखें, जिससे सीसीटीवी कैमरे सही ढंग से करें।

लापरवाही बरतने वाले व्यवस्थापक नपेंगे

अधिकारियों ने मंडल के 126 सभी केंद्र व्यवस्थापकों को संवेदनशीलता के साथ बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने की सलाह दी है। ऐसा न करने वाले परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक नपेंगे। उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : शादीशुदा युवक ने प्रेमिका से रचाई दूसरी शादी

संबंधित समाचार