बरेली: संघ व्यक्तित्व निर्माण की निर्माणशाला है- राजपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सह प्रांत कार्यवाह बोले, बिगड़ने के विकल्प बहुत पर संवरने का संकल्प एक है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर इकाई ने शिवनाद कार्यक्रम का किया आयोजन

बरेली, अमृत विचार : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महानगर इकाई ने रविवार को शिवनाद कार्यक्रम मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में आयोजित किया। सह प्रांत कार्यवाह राजपाल ने कहा कि संघ की प्रत्येक शाखा स्वयंसेवकों के मध्य व्यक्तित्व, चरित्र निर्माण के साथ शारीरिक स्वास्थ्य और बौद्धिक क्षमता बढ़ाने का एक अनूठा माध्यम है।

ये भी पढ़ें - बरेली: संत रविदास की जयंती पर मेधावी छात्राें को किया सम्मानित

शाखा से ही हम राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले स्वयंसेवक बनते हैं। यही बात सर्व हिंदू समाज को बताने के लिए यह कार्यक्रम किया गया। उन्होंने कहा कि बिगड़ने के विकल्प तो बहुत हैं पर संवरने का संकल्प एक है। हमें तमाम कुरीतियों से बचने व राष्ट्र को संवारने के लिए संघ की शाखा से जुड़ना चाहिए।

कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने कई प्रयोगों का प्रदर्शन किया। 12 नगरों ने 12 प्रकार के प्रयोग किए। इसके बाद सभी ने सामूहिक योग किया। कार्यक्रम में दक्षिण भारत का चिरुआउड़ी नामक छोटे दंड के रूप में यष्टी का प्रयोग कर दिखाया कि यह आत्मरक्षा के लिए कितनी कारगर है। दीनदयाल नगर ने दंड का प्रयोग किया गया।

आत्मरक्षा के लिए किस प्रकार से दंड का हम प्रयोग कर सकते हैं, इसके बारे में बताया गया। मालवीय नगर ने नियुद्ध का प्रदर्शन किया। जिसमें भारतीय मार्शल आर्ट का उपयोग कैसे किया जा सकता है, इस बारे में भी बताया गया। विवेकानंद नगर ने संघ की शाखा में होने वाले विभिन्न खेलों को प्रदर्शित किया। माधवनगर ने पर्वतीय संघ गीत का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में विभाग संघ चालक केसी गुप्ता, महानगर संघचालक डा. सत्यपाल, सहविभाग संघचालक अतुल खंडेलवाल, सहविभाग कार्यवाह हरिश्चंद्र, विभाग प्रचारक ओमवीर, विभाग शारीरिक प्रमुख त्रिवेंद्र, क्षेत्रीय छात्रावास प्रमुख राधेश्याम, महानगर पालक अधिकारी मुनीष, महानगर प्रचारक मयंक साधु, महानगर कार्यवाह विमल, सहमहानगर कार्यवाह धर्मेंद्र, भाग प्रचारक शेखर, महानगर प्रचार प्रमुख आलोक प्रकाश, सहप्रचार प्रमुख समर्थ अरोड़ा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: यूपी स्टेट कांफ्रेंस में बरेली आईएमए ने जीते अवार्ड

संबंधित समाचार