बरेली:श्रीमद्भागवत विश्व की अनमोल धरोहर है - ज्ञानेंद्र महाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: श्री रामायण मंदिर में दिव्य गीता सत्संग समारोह का रविवार को आयोजन किया गया। माधोबाड़ी स्थित मंदिर में वृंदावन से पधारे ज्ञानेंद्र महाराज ने श्रीमद्भागवत गीता का सुंदर वर्णन किया। शाम को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता विश्व की अनमोल धरोहर है। माघ पूर्णिमा का बहुत ही मांगलिक पर्व है।

ये भी पढ़ें - बरेली: संकटमोचक हनुमान मंदिर में हुआ द्वितीय वार्षिकोत्सव का आयोजन

इस अवसर पर किया जाने वाला स्नान बहुत ही शुभ होता है। यहीं परंपराएं हमारे आस्था की नींव हैं। कहा कि सनातन धर्म में अपार श्रद्धा इसके अटूट भाव हैं। जब धर्म की हानि होती है तब ईश्वर धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं और साधु पुरुषों की रक्षा करते हैं। गीता में बताया गया है कि परमात्मा अनेक रूपों में प्रगट होते हैं। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: संघ व्यक्तित्व निर्माण की निर्माणशाला है- राजपाल

संबंधित समाचार