India Energy Week 2023 : PM मोदी बोले- बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की एनर्जी से भरा शहर
बेंगलुरु (कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे।
PM Shri @narendramodi inaugurates India Energy Week 2023 in Bengaluru, Karnataka. #IndiaEnergyWeek #IndiaDrivesE20 https://t.co/Fo3NcymHC9
— BJP (@BJP4India) February 6, 2023
कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने कहा, अगले 5 वर्ष नवीकरणीय ऊर्जा, हाइड्रोजन और अमोनिया सहित ऊर्जा के नए अवतारों के उत्पादन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं... हमारा लक्ष्य देश में नंबर-1 इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माण करना है और हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक वाहन नीति भी है जो निवेशकों के अनुकूल है।
पीएम मोदी ने कहा, इस समय तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप पर हम सभी की दृष्टि लगी हुई है। बहुत से लोगों की दुखद मृत्यु और बहुत नुकसान की खबरें हैं। भारत के 140 करोड़ लोगों की संवेदनाएं, भूकंप पीड़ितों के साथ हैं। हम भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तत्पर हैं।
पीएम मोदी ने कहा, बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन के एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है। महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक global bright spot रहा है। External circumstances जो भी रहे, भारत ने internal resilience की वजह से हर चुनौती को पार किया। इसके पीछे multiple factors ने काम किया। पहला- Stable government दूसरा- Sustained reforms तीसरा- Grassroot पर Socio-Economic Empowerment।
पीएम मोदी ने कहा, आज भारत में करोड़ों लोगों की Quality of Life में बदलाव आया है। आज करोड़ों लोग गरीबी से निकलकर middle class के स्तर तक पहुंच रहे हैं। एनर्जी सेक्टर को लेकर भारत की strategy के 4 major verticals हैं। पहला- Domestic Exploration और Production को बढ़ाना,दूसरा - Supplies का Diversification,तीसरा - Biofuels, Ethanol, Compressed Bio Gas और Solar जैसे Alternative Energy Sources का विस्तार, चौथा - Electric Vehicle और Hydrogen के जरिए Decarbonization.
प्रधानमंत्री ने कहा, IMF द्वारा हाल ही में किए गए विकास प्रक्षेपण से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक 'ग्लोबल ब्राइट स्पॉट' रहा है। 21वीं सदी के विश्व का भविष्य तय करने में ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है। ऊर्जा के नए संसाधन के विकास में ऊर्जा संक्रमण में आज भारत विश्व की सबसे मजबूत आवाजों में से एक है।विकसित बनने का संकल्प लेकर चल रहे भारत में ऊर्जा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बन रही हैं।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2022 के अंत तक 10% इथेनॉल ब्लेंडिंग का लक्ष्य निर्धारित किया, हमने इस लक्ष्य को 5 महीने पहले हासिल कर लिया। हमने E20 ब्लेंडेड पेट्रोल की उपलब्धता को 2025 तक बढ़ा दिया है।
ये भी पढ़ें- विपक्ष ने अडानी समूह के खिलाफ JPC जांच की मांग को लेकर संसद के बाहर किया प्रदर्शन
