मुरादाबाद : आरएसडी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ प्रारंभ, मन लगाकर कार्य करने के लिए किया प्रेरित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आरएसडी संस्थान में सोमवार को सात दिवसीय एनसीसी इकाइयों का सात दिवसीय शिविर प्रारंभ हुआ। सबसे पहले संस्थान के निर्देशक डॉ विनोद कुमार एवं डॉ जी.कुमार ने स्वयंसेवक व सेविकाओं को एनएसएस के मूल उद्देश्य के बारे में बताया। 

साथ ही मन लगाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।  इसके बाद हमीरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिविर हुआ। प्रधानाध्यापक  रेशु रानी  ने  ग्राम के वातावरण से परिचित कराया। साथ ही प्रौढ़ शिक्षा का जीवन में क्या महत्व है। इसके तहत अभियान चलाया गया। जन-जन को प्रौढ़ शिक्षा के लिए प्रौढ़ शिक्षा के बारे में बताया गया।

 इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय मेहरोत्रा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ मयंक शर्मा, प्राचार्य डॉ बीके पाल व लेफ्टिनेंट सुखरानी, अभिलाषा भारद्वाज, शालिनी शर्मा, कमलाक्षी अरोड़ा, संदीप शर्मा, मुकुल सक्सेना, संयम जमाल, अहमद सैयद आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : करूला के हजारों लोग अतिरिक्त यात्रा को मजबूर, कहा- प्रशासन को करनी चाहिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था

संबंधित समाचार