रायबरेली: मनोरोगी ने सो रहे वृद्ध को लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला
गुटखा न देने से नाराज था मनोरोगी
ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। गुटखा न देने से नाराज एक मनोरोगी ने सो रहे वृद्ध पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे वृद्ध की मौत हो गई है ।घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है ।
यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव करसैनी मजरे अरखा में हुई है। गांव के रहने वाले रामफेर गौतम (72 वर्ष) गांव में पान मसाला, गुटखा इत्यादि सामान बेचने की दुकान करते थे। रविवार की शाम को गांव का मनोरोगी संतलाल वर्मा उनके पास गुटका मांगने गया था ।रामफेर ने उसे फ्री गुटखा देने से इनकार कर दिया था। जिससे वह नाराज हो कर चला गया था ।देर रात रामफेर खाना खाकर अपने घर के सामने चारपाई पर सो रहे थे। उसी समय एक लोहे की रॉड लेकर उनके पास पहुंचा संतलाल ने उन पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से उसने रामफेर पर कई बार प्रहार किया ।जिससे वह खून से लथपथ हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद संतलाल मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर रात में गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर पुलिस ने आरोपित संतलाल वर्मा को भी गांव से गिरफ्तार कर लिया है ।मृतक के बेटे राम प्रकाश ने संतलाल के विरोध हत्या का मामला दर्ज कराया है। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि वृद्ध की लोहे की रॉड से पीट कर हत्या की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।
.jpg)
वृद्ध अक्सर मनोरोगी को देता था गुटखा
ग्रामीणों ने बताया कि संतलाल वर्मा काफी दिन से मानसिक बीमार है। वह गांव में इधर-उधर घुमा करता था और अक्सर रामफेर गौतम की दुकान पर पहुंच कर उनसे गुटखा मांगता रहता था। अक्सर रामफेर उसे गुटखा दे भी देते थे। उसके बाद वह खुश होकर चला जाता था। रविवार की शाम वह फिर रामफेर के पास गुटका मांगने गया था। लेकिन रामफेर ने यह कहकर उसे गुटका देने से इंकार कर दिया कि रोज-रोज वह फ्री गुटका नहीं दे पाएंगे ।इसी बात को लेकर मनोरोगी संत लाल वर्मा उनसे नाराज हो गया और इस कदर नाराज हुआ कि उसने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर रामफेर गौतम की हत्या कर दी है।
ये भी पढ़ें -रायबरेली: रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव , मां बोली- नशेड़ी सौतेले बेटे ने की हत्या
