रायबरेली: एसपी ने किया ऊंचाहार कोतवाली का निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अलोक प्रियदर्शी ने सोमवार को ऊंचाहार का आकस्मिक निरीक्षण किया । परिसर में बने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर नियुक्त महिला आरक्षियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये है ।

एसपी ने  कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, माल के रख-रखाव, सीसीटीएनएस कम्प्यूटर कक्ष,पेयजल की व्यवस्था, भोजनालय, परिसर की साफ-सफाई व थाने पर लगे सीसीटीवी कैमरों आदि की समीक्षा की गयी तथा स्टोर व हवालात का निरीक्षण किया । इस अवसर पर अपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक  को रात्रि चेकिंग, पिकैट ड्यूटी, बैरियर ड्यूटी आदि के संबंध में विशेष सक्रियता रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । 

एसपी द्वारा थाना ऊंचाहार क्षेत्रांतर्गत स्थित बैंकों के आसपास परिसर में चेकिंग करते हुये बैंक शाखा प्रबन्धकों से वार्ता की गयी तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सुझावों को भी साझा किया गया। इस दौरान बैंक में निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक उपकरणों की भी जाँच की गयी। इसी क्रम में तत्पश्चात पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा ,मुख्य स्थानों पर भ्रमण किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों को सतर्कता बरतने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम व थाने पर उपस्थित अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: पुलिस ने महिला को दिलाई PM आवास योजना की पहली किश्त, जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार