अमित शाह, हिमंत, ममता और अभिषेक के दौरे के मद्देनजर त्रिपुरा में बढ़ी सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अगरतला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के सोमवार और मंगलवार को त्रिपुरा दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। शाह जहां खोवाई और संतिरबाजार में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और उसके बाद अगरतला में एक रोड शो करेंगे। वहीं शर्मा सोमवार को भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।

ये भी पढे़ं- जन्मस्थान वाली गली में धुंधले पड़ने लगे लता मंगेशकर की यादों के निशान, प्रशंसक नाखुश

ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी आज रात कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे और त्रिपुरेश्वरी मंदिर जाएंगे तथा मंगलवार को शहर में रोड शो करेंगे। त्रिपुरा पुलिस ने राजधानी अगरतला में अतिरिक्त बलों की तैनाती की है और उन होटलों और राज्य गेस्ट हाउस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है जहां ये नेता ठहरेंगे। उनोकोटी, धलाई, खोवाई, गोमती और दक्षिण त्रिपुरा के जिला प्रशासन ने वीआईपी यात्राओं के मद्देनजर आम लोगों के आवागमन पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं।

 सूत्रों के मुताबिक शाम को राज्य से लौटने से शाह और शर्मा प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों और वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनाव प्रचार के बारे में रणनीतिक बैठक करेंगे। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र को शाह और शर्मा की उपस्थिति में अंतिम रूप दिया जाना है और इसे प्रधानमंत्री की यात्रा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा। 

ये भी पढे़ं- राजस्थान में तीन दिवसीय ‘सांभर महोत्सव’ 17 फरवरी से होगा शुरू

 

संबंधित समाचार