Hindenburg Report: कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, कहा- रची गई देश की Economy बर्बाद करने की साजिश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

JPC जांच की उठाई मांग, एसबीआई और एलआईसी कार्यालय पर हुआ धरना प्रदर्शन 

बाराबंकी, अमृत विचार। हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा और भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी ने मोदी सरकार से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या संयुक्त संसदीय जांच समिति से जांच कराए जाने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पार्टी के मध्य जोन अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कहा कि एलआईसी और राष्ट्रीय बैंकों के धन का अडाणी समूह की कंपनियों में निवेश पर चर्चा संसद में कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अदानी समूह में जनता का पैसा निवेश कराकर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने की साजिश रची गई थी। यह साजिश किसके इशारे पर की गई इसका पर्दाफाश होना जरूरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारतीय जीवन बीमा निगम राष्ट्र का गौरव है। इन्हें बर्बाद करने का किसी को भी अधिकार नहीं है।
  
अपने सबसे अच्छे दोस्त गौतम अडानी की मदद करने के इरादे से  मोदी सरकार ने एलआईसी और एसबीआई के 45 करोड खाता धारको का पैसा अडानी समूह में निवेश कर दिया है। जिसके कारण पालिसी धारको का 33,060 करोड का नुकसान हुआ है तथा देश के बैको का लगभग 80 हजार करोड रूपया अडानी समूह पर बकाया है।  अडानी समूह के शेयर रोजाना गिर रहे है और जनता की गढी कमाई का डूब जाने का खतरा है। इसलिये  सरकार  दोस्ती का मोह छोडकर प्रकरण पर संसद में खुली बहस तथा निष्पक्ष जांच कराये।

18 (59)

कांग्रेस अध्यक्ष मो मोहसिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की भी किसी खास भारतीय कारपोरेट घराने के खिलाफ नहीं है लेकिन घोर पूंजीवाद के खिलाफ है कांग्रेस पार्टी हमेशा ही गरीब और आम आदमी के साथ मजबूती से खडी रही है। 

धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से  पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, सरजू शर्मा, शबनम वारिस, सिकन्दर अब्बास रिजवी, रामानुज यादव, रामकुमार लोधी, केसी श्रीवास्तव, मो इरफान कुरैशी, श्रीमती गौरी यादव, राम हरख रावत, अखिलेश वर्मा, फरीद अहमद, सियाराम यादव,  सोनम वैश्य, विजय पाल गौतम, रमेश कश्यप, नसरीन बानो, रूखसार बानो, माया गौतम, मो0 जीशान आदि सैकडो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

ये भी पढ़ें -Video: Adani Group के खिलाफ कांग्रेस ने लखनऊ में किया पैदल मार्च, कहा - खतरे में है देशवासियों की गाढ़ी कमाई

संबंधित समाचार