रायबरेली: तीन दिन बाद शुरू हुआ NTPC की दो नंबर यूनिट में उत्पादन
ऊंचाहार/ रायबरेली, अमृत विचार। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में तीन दिन पहले बॉयलर के हापर में क्लिंकर बन जाने के कारण बंद की गई 210 मेगावाट की यूनिट नंबर दो में उत्पादन शुरू हो गया है ।सोमवार की देर रात तक यूनिट अपने पूरे भार पर चलने की संभावना है।
बताते चलें कि शुक्रवार की सुबह परियोजना की 210 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट नंबर दो के बॉयलर ऐश हापर में नमी और अधिक ताप के कारण राख का क्लिंकर बन गया था ।जिसके कारण बड़ी भयावह स्थिति पैदा हो गई थी ।मामले की जानकारी मिलने पर इस यूनिट को बंद कर दिया गया था। तीन दिन तक चले मरम्मत कार्य के बाद फंसे हुए क्लिंकर को बाहर निकाला गया और सोमवार की प्रातः इस यूनिट को चला दिया गया है । अभी यह यूनिट आयल गन पर चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार देर रात तक यूनिट अपने पूरे भार पर आ जाएगी, तब इसे कोयले पर चलाया जाएगा।
ये भी पढ़ें -मोहन भागवत पर अखिलेश का पलटवार, ट्वीट कर जाति-वर्ण पर पूछा यह सवाल
