बरेली: निकाह का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। सहेली के भाई ने निकाह का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने जब निकाह करने की बात कहीं तो वह उसे कुछ दिनों की बात कहकर टरका देता था। अब वह निकाह करने से इनकार कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ …
बरेली, अमृत विचार। सहेली के भाई ने निकाह का झांसा देकर युवती से कई बार दुष्कर्म किया। युवती ने जब निकाह करने की बात कहीं तो वह उसे कुछ दिनों की बात कहकर टरका देता था। अब वह निकाह करने से इनकार कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बारादरी की रहने वाली युवती ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाली सहेली के घर उसका आना जाना था। इसी बीच सहेली का भाई मुज्जमिल उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मुज्जमिल ने युवती को बताया कि वह उससे प्यार करता है और निकाह करना चाहता है। युवती उसकी बातों में आ गई इसके बाद मुज्जमिल ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। वह जब-जब निकाह की बात कहती तो मुज्जमिल बाद में करने की बात कहकर उसकी बात को टाल देता।
आरोप है कि 30 जुलाई की दोपहर में मुज्जमिल ने उसे घर पर बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन युवती ने उससे निकाह करने की बात कहीं तो उसने साफ कह दिया कि वह उससे निकाह नहीं कर सकता। इस पर रोती-चिल्लाती पीड़िता ने अपने घर पहुंची और सारी बात परिवार को बताई। इसी बीच मुज्जमिल, उसके साथ हासिम, नसरीन और मुदस्सिर उसके घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे मुंह बंद करने के लिए रुपये देने की बात कही। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
