हल्द्वानीः कई राजनीतिक दलों ने काले झंडे दिखाकर सीएम धामी का किया विरोध
हल्द्वानी, अमृत विचार । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी सहित अन्य राजनीतिक दलों ने भी मुख्यमंत्री के दौरे का जमकर विरोध किया है। कार्यकर्ताओं ने सीएम के दौरे का विरोध किया है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरीके से प्रदेश में होने वाली परीक्षाओं के पेपर बार- बार लीक होते जा रहे हैं। उस पर प्रदेश सरकार मौन है। गौला खनन संघर्ष समिति सहित तमाम राजनीतिक दलों ने मुख्यमंत्री का जमकर विरोध किया है।
इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंड़ों के साथ गुब्बारों को लेकर विरोध जाहिर किया। सभी प्रदर्शनकारियों की एक ही मांग है कि मुख्यमंत्री वापस जाओ। फिलहाल, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।
