Kanpur Murder : शादी समारोह में कहासुनी के बाद फोटोग्राफर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Murder कानपुर में फोटोग्राफर की हत्या से फैली सनसनी।

Kanpur Murder कानपुर के बिल्हौर में शादी समारोह में कहासुनी के बाद फोटोग्राफर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

कानपुर, अमृत विचार। बिल्हौर कस्बे के लक्ष्मीबाई नगर मोहल्ला निवासी बालकृष्ण कुशवाह की बेटी काजल की शादी रावतपुर निवासी श्री राम के पुत्र मनीष के साथ तय हुई थी। सोमवार शाम कस्बा स्थित अर्पित गेस्ट हाउस में उसकी बारात आई थी। बारात आने के बाद विवाह की रस्में निभाई जा रही थीं। द्वारचार की रस्म के दौरान कुछ बारातियों और जनातियों के बीच अचानक विवाद हो गया। इसमें रामलला मैदान रावतपुर निवासी फोटोग्राफर मुनि कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।

Murder (1)

घटना के बाद दूल्हा पक्ष के कुछ लोगों को छोड़कर सभी बाराती घायल बराती को  साथ में लेकर वापस चले गए और घायल बाराती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान घायल मुनि कुशवाहा की मौत हो गई। वहीं घटना की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। एडीसीपी लखन यादव ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है और बरात के दौरान की सीसीटीवी फुटेज खगांली जा रही।

Marriage Hall

 

संबंधित समाचार