बरेली : पूर्व माध्यमिक विद्यालय कचनेरा की कृषि भूमि की हुई खुली नीलामी
बरेली, अमृत विचार। देवरनियां ब्लॉक दमखोदा में आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पर्यवेक्षक भानूशंकर गंगवार, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय कचनेरा के प्रांगण में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में खुली नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं संकुल लीडर मनोज गंगवार ने नीलामी संबधी एजेंडा/नियम व शर्तों को पढ़कर सुनाया। नीलामी प्रक्रिया में कुल सात प्रतिभागियों ने सिक्योरिटी राशि जमा कर भाग लिया। लगभग सात एकड़ कृषि भूमि को तीन बर्ष के लिए नीलाम किया गया। उच्च बोलीदाता अतुल कुमार पुत्र महेश चंद्र निवासी कचनेरा को कुल 6 लाख रुपए में तीन बर्ष के लिए कृषि भूमि दी गई।
ये भी पढ़ें- बरेली: 'AAP' ने की मांग, अडाणी की कंपनी की वित्तीय अनियमितता की जांच करे JPC, किया जाए पासपोर्ट जब्त
