UP Accident : Agra Lucknow Expressway पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से कार टकराने में मैनपुरी एडीजे की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Accident आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मैनपुरी एडीजे की मौत।

UP Accident आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ट्रक से कार टकराने में मैनपुरी एडीजे की मौत हो गई। वह गाजियाबाद की रहने वाली थीं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

इटावा, अमृत विचार। UP Accident मैनपुरी में अपर जिला जज स्पेशल पाक्सो 42 वर्षीय पूनम त्यागी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी कार से चालक के साथ गाजियाबाद से मैनपुरी आ रही थीं। मूलरूप से राजेंद्र नगर, थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद की रहने वाली थीं। दुर्घटना फिरोजाबाद जिला के थाना नगला खंगर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 66 पर हुई। कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी।

एडीजे को गंभीर हालत में उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक सचिन पुत्र सत्यराम को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पर इटावा जिला जज विनय कुमार, मैनपुरी जिला जज अनिल कुमार, सीओ सैफई नागेंद्र चौबे, पीजीआई चौकी इंचार्ज केके यादव इमरजेंसी एंड ट्रामा सेंटर में पहुंचे।

संबंधित समाचार