लखनऊ: जेईई मेन फरवरी 2023 का परिणाम जारी, जसकरन सिंह और आर्यशी त्रिपाठी सिटी टॉपर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

cats

अमृत विचार लखनऊ। देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा जेईई मेन फरवरी परीक्षा 2023 का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा संचालित जेईईमेन जनवरी परीक्षा 2023 में लखनऊ के छात्र जसकरन सिंह (99.954 परसेंटाइल) और बेटियों में आर्यशी त्रिपाठी ने 98.0372216 परसेंटाइल हासिल कर लखनऊ में पहला स्थान प्राप्त किया है।

cats

cats
जसकरन सिंह सिटी टॉपर

 

वहीं ईशान कुमार ने 99.880 परसेंटाइल प्राप्त कर शहर में द्वितीय स्थान अर्जित किया एवं ईशान श्रीवास्तव ने 99.617 परसेंटाइल स्कोर अर्जित कर के शहर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 32 से अधिक छात्रों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया। 102 से अधिक छात्रों ने 98 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया। 

cats
आर्यशी त्रिपाठी गर्ल्स सिटी टॉपर

 

वहीं 205 से अधिक छात्रों ने 95 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया। इसके साथ ही 304 से अधिक छात्रों ने 90 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किया। कौस्तुभ श्रीवास्तव, विदेह झा, यश उपाध्याय, शाश्वत त्रिपाठी, निशान्त तिवारी, वैभव एवं क्षितिज शुक्ला ने शहर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः रैंक चौथा पांचवा छठा सातवां आठवां नवां एवं दसवां स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार