पीएम मोदी को गिफ्ट में मिली Lionel Messi की जर्सी, अर्जेंटीना की पेट्रोलियम कंपनी YPF के अध्यक्ष ने तोहफे में दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अर्जेंटीना ने पिछले साल दिसंबर में फुटबॉल विश्व कप उठाने के लिए फ्रांस पर पेनल्टी शूटआउट में 4-2 की  जीत हासिल की थी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को एक खास तोहफा मिला। अर्जेंटीना की पेट्रोलियम कंपनी YPF के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज (Pablo Gonzalez) ने सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में 'इंडिया एनर्जी वीक 2023' के मौके पर पीएम मोदी को लियोनेल मेस्सी के नाम वाली अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम की जर्सी भेंट की है।जर्सी पर कप्तान लियोनेल मेस्सी का नाम और उनका आईकॉनिक नंबर 10 लिखा हुआ है।

आपको बता दें कि लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना ने पिछले साल दिसंबर में फुटबॉल विश्व कप उठाने के लिए फ्रांस पर पेनल्टी शूटआउट में 4-2 की  जीत हासिल की थी। इसके साथ ही अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी का विश्व कप जीतने का सपना पूरा हुआ था। 

पीएम मोदी ने ट्विटर कर मेसी को दी थी बधाई
फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पीएम मोदी ने लियोनेल मेस्सी और अर्जेंटीना टीम को जीत बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था- फीफा फाइनल 2022 को सबसे रोमांचक फुटबॉल मैचों में से एक के रूप में याद किया जाएगा। वर्ल्ड कप चैंपियंस बनने पर अर्जेंटीना को बधाई! उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। शानदार जीत पर अर्जेंटीना और मेसी के लाखों भारतीय प्रशंसकों ने खुशी मनाई।

ये भी पढ़ें :  ICC Awards : शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ICC Player of the Month के लिए नामांकित, कीवी खिलाड़ी भी रेस में

संबंधित समाचार