बरेली: बीएड प्रवेश परीक्षा में पूछे गए कई गलत सवाल, अभ्यर्थी परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। रविवार को हुई बीएड परीक्षा में कई प्रश्न गलत पूछे गए। इसको लेकर अभ्यर्थियों में अखिरी समय तक संशय बना रहा। मौके पर मौजूद कक्ष निरीक्षकों ने बताया कि परीक्षा में सिर्फ प्रश्न ही गलत नहीं पूछे गए बल्कि अटेंडेंस सीट को लेकर भी छात्रों को बेहद समस्या हुई। गुलाब राय इंटर कॉलेज …

बरेली,अमृत विचार। रविवार को हुई बीएड परीक्षा में कई प्रश्न गलत पूछे गए। इसको लेकर अभ्यर्थियों में अखिरी समय तक संशय बना रहा। मौके पर मौजूद कक्ष निरीक्षकों ने बताया कि परीक्षा में सिर्फ प्रश्न ही गलत नहीं पूछे गए बल्कि अटेंडेंस सीट को लेकर भी छात्रों को बेहद समस्या हुई।

गुलाब राय इंटर कॉलेज में हिंदी के शिक्षक डॉ. गोविंद दीक्षित ने बताया कि बीएड के प्रश्न पत्र में पूछे गए हिंदी के प्रश्नों में जमकर गलतियां हुईं। हिंदी के करीब 10 प्रश्न ऐसे थे जिनके दिए गए विकल्प या गलत थे या उसमे जवाब ही नहीं था। इसको लेकर अभ्यर्थियों में अच्छा खासा गुस्सा भी देखने को मिला।

इतना ही नहीं डॉ. गोविंद बताते है कि अटेंडेंस शीट को लेकर बच्चे बहुत परेशान हुए उसमें उपस्थिति के नीचे जो काला करने के लिए घेरा था उसमें ‘ए’ अर्थात उपस्थित लिखा था। और अनुपस्थिति के नीचे ‘पी’ अर्थात अनुपस्थित लिखा था। इसमें जल्दबाजी में अभ्यर्थियों ने अनुपस्थिति के नीचे ‘पी’ के ऊपर काला घेरा बना दिया। जबकि उपस्थिति के नीचे घेरे में ‘पी’ होना चाहिए था और अनुपस्थिति के नीचे ‘ए’।

ये प्रश्न थे हालत
प्रश्न नंबर 1- अलि शब्द के दो अर्थ हैं।
भौंरा,सखि
जल,पानी
घाट,घर
पिता,भाई
क्या कहते हैं शिक्षक- दिए गये विकल्पों में से अलि शब्द का एक ही अर्थ है भौंरा। सखि के लिए शब्द आलि अली या आली होता है।

प्रश्न नंबर 2- निम्नलिखित में से कौन सा कवि छायावादी है
जयशंकर प्रसाद
सुमित्रानंदन पंत
मैथिलीशरण गुप्त
महादेवी वर्मा
क्या कहते हैं शिक्षक- इस प्रश्न के तीन विकल्प सही हैं। जयशंकर प्रसाद, सुमित्रानंदन पंत, महादेवी वर्मा यह तीनों छायावाद के कवि हैं अतः यह प्रश्न गलत है। प्रश्न होना चाहिए था कौन सा कभी छायावादी नहीं है।

प्रश्न नंबर 3- निम्नलिखित में से कौन सा शब्द रूढ़ है।
वाचनालय
समतल
विद्यालय
पशु
क्या कहते हैं शिक्षक- यह एक ही प्रश्न दो बार पूछा गया जो यह दर्शाता है कि प्रश्न पत्र बहुत ही गैर जिम्मेदारी और लापरवाही से तैयार किया गया है।

प्रश्न नंबर 4- बहिर्मुख शब्द में समास है विकल्प दिए हैं।
तत्पुरुष
अव्ययीभाव
बहुव्रीहि
कर्मधारय
क्या कहते हैं शिक्षक- इसमें विग्रह के आधार पर अव्ययीभाव और बहुव्रीहि दोनों हो सकते हैं अतः यह प्रश्न भी संदिग्ध हो गया और छात्रों को परेशान करने वाला हुआ।

प्रश्न नंबर 5- सिर से बोझ उतारना मुहावरे का सही अर्थ क्या है।
भार डालना
बक्सा रखना
बात पक्की होना
जमीन पर कुछ पटकना
क्या कहते हैं शिक्षक- इनमें से इसका कोई भी अर्थ सही नहीं है इसका सही अर्थ होता है निश्चिंत होना।

प्रश्न नबरं 6- स्वाभिमान का प्रतीक है।
कबूतर
सिंह
श्वान
चूहा
क्या कहते हैं शिक्षक- स्वाभिमान का प्रतीक चातक पक्षी होता है जो विकल्प में है ही नहीं।

प्रश्न नंबर 7- “ज्यो निहारिए यह नेरे ह्वै नैननि, त्यों-त्यों खरी निकरै सी निकाई” पंक्ति में अलंकार है?
अनुप्रास
पुनरुक्ति
उपमा
रूपक
क्या कहते हैं शिक्षक- इसमें भी इस परीक्षा स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए दो अलंकार हो सकते हैं अनुप्रास और पुनरुक्ति और दोनों ही विकल्प में हैं अतः यह प्रश्न भी संदिग्ध हुआ।

संबंधित समाचार