मथुरा दौरे पहुंचे ऊर्जा मंत्री, बजट के फायदे जनता को बताने की भाजपाइयों से की अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऊर्जा मंत्री से मुलाकात करते हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, साथ हैं भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा।

मथुरा, अमृत विचरा। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एसके शर्मा मंगलवार को मथुरा के दौरे पर आए। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बजट के फायदे जनता तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान शादी ईदगाह में पकड़ी गई बिजली चोरी के मामले में हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने भी ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की।

मंगलवार को प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किया गया बजट सभी वर्गों के लिए लाभदायक है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से बजट के फायदे जनता को बताने का आह्वान किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकरियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत भी की। इस दौरान वह आरएसएस के मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे। 

रामचरित मानस पर चल रहे विवाद की उन्होंने निंदा की। साथ ही अड़ानी के मीटर टैंडर के निरस्त होने पर उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में कुछ कमियां उन्हें दूर किया जा रहा है। शाही ईदगाह में पकड़ी गई बिजली चोरी के मामले में कठोर कार्यवाही के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। साथ ही कार्यवाही न होने पर महासभा ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा समेत अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार