दूल्हे राजा के अरमानों पर फिरा पानी, घोड़ी चढ़ने से पहले फिरोजाबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें वजह
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले की उत्तर पुलिस ने मंगलवार को बैंक एटीएम को काट कर कैश निकालने का प्रयास करते एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से गैस कटर और अन्य उपकरण बरामद किए।
पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस गश्ती दल ने आज भोर जलेसर रोड पर यूनियन बैंक के एटीएम में घुसकर बॉक्स को काटने का प्रयास कर रहे आकाश गुप्ता को धर दबोचा। उसके पास से गैस कटर सिलेंडर के अलावा काटने और स्प्रे करने का सामान भी बरामद किया गया है।
पकड़ा गया युवक आर्चिट ग्रीन कॉलोनी में किराए पर रह रहा है। इससे पूर्व भी वह पीएनबी,बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम को काटने का प्रयास कर चुका था। जानकारी मिली है गिरफ्तार युवक आकाश गुप्ता की मंगलवार को शादी भी होनी थी मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके अरमानों पर पानी फेर दिया।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ : शिवपाल से मिलने उनके घर पहुंचे अखिलेश यादव, जल्द हो सकती है कार्यकारिणी की घोषणा
