Kanpur Weather Today : फरवरी के पहले सप्ताह में पारा 30 के पार, धूप निकलने से दिन में होने लगी गर्मी
Kanpur Weather Today कानपुर में फरवरी माह में गर्मी का होने लगा अहसास।
Kanpur Weather Today कानपुर में पहली बार फरवरी के पहले सप्ताह में 30 के पार पारा हो गया। 50 साल में सात फरवरी को कभी इतना तापमान रिकार्ड नहीं किया गया। मंगलवार को दोपहर में लोगों के पसीने छूटे
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Weather Today फरवरी महीने के पहले सप्ताह में पहली बार पारा 30 के पार पहुंचा है। मौसम विभाग के 50 साल के रिकार्ड में कभी ऐसा नहीं हुआ, जब सात फरवरी को इतनी गर्मी रही हो। पिछले वर्षों में इतना पारा तीसरे सप्ताह में रहा है। मौसम विभाग ने फरवरी के अंतिम सप्ताह तक पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार फरवरी महीने में अधिकतम पारा 25 तक पहुंचने की संभावना रहती है। लेकिन, इस बार रिकार्ड तोड़ पारा बढ़ा है। मंगलवार को 30.8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। दोपहर में चटख धूप खिली, जिससे लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ा। स्वेटर, जर्सी और कोर्ट पहनकर स्कूल गए बच्चों को दोपहर में छुट्टी के वक्त पसीना पोछना पड़ा। बच्चे गर्म जर्सी कोर्ट को कमर में बांधकर घर पहुंचे। वहीं कार्यालयों में भी गर्मी का असर दिखा। लोगों को गर्म कपड़े उतारने को मजबूर होना पड़ा।
मौसम विभाग की माने तो मार्च में यह पारा 35 पार भी हो सकता है और मार्च में ही तापमान 40 तक पहुंचने की आशंका है। इससे इस साल काफी गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम पारे के बीच अंतर भी काफी रहा है। दोनों के बीच 20 से ज्यादा का अंतर रहा। डॉ. पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह दिन और रात के पारे के बीच यह अंतर हो रहा है। इसी तरह अभी कुछ और दिन सुबह और रात ठंड और दोपहर में गर्मी रहेगी।
