Unnao : शादी समारोह के दौरान फेरों से पहले भिड़े दोनों पक्ष, दुल्हन ने लौटा दी बारात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में विवाद के बाद दुल्हन ने बारात लौटाई।

उन्नाव के गेस्ट हाउस में शादी समारोह के दौरान फेरों से पहले दोनों पक्ष भिड़ गए। इसइ पर नाराज दुल्हन ने बारात लौटा दी।

उन्नाव, अमृत विचार। शहर के एक गेस्ट हाउस में चल रहे विवाहोत्सव में उस समय हड़कंप मच गया जब लेनदेन को लेकर वर व कन्या पक्ष में शुरू हुई कहा सुनी के बाद बात हाथापाई तक पहुंच गयी। जिससे बिफरी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में बातचीत करा कर मसला हल कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। दोनों पक्षों में एक दूसरे का सामान वापस करने पर सहमति बनी। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के बैरंग लौट गयी।

सदर कोतवाली क्षेत्र में डीएसएन कालेज रोड स्थित शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली युवती का विवाह समारोह चल रहा था। बारात शुक्लागंज क्षेत्र से पहुंची थी। नाचते गाते बारात की अगवानी हुई उसके बाद जयमाल भी हो गया। बारातियों और घरातियों के भोजन के बाद जब विवाह की रस्में शुरू हुई। पैर पूजन के समय लेन देन की बात को लेकर वर व कन्या पक्ष में कहा सुनी शुरू हो गयी।

मामला इतना बढ़ा कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गयी। यह देख दुल्हन बिफर गयी और शादी से इंकार कर दिया। गेस्ट हाउस के मैनेजर मामले की सूचना पुलिस को दी। गेस्टहाउस पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सामला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। जिस पर दोनों पक्ष एक दूसरे का दिया गया सामान वापस करने की शर्त पर सहमत हुए। जिसके बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस हो गयी।

दुल्हन के भाई ने बताया कि हल्दी वाले दिन ही दुल्हे की मां ने अचानक फ्रिज व वाशिंग मशीन की मांग रख दी जिसे लेकर ही विवाद चल रहा था। क्राइम इंस्पेक्टर सुशील कुमार यादव ने बताया कि विवाद की सूचना पर एक्शन मोबाइल भेजी गई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे का सामान लौटाकर शादी से इंकार कर दिया था। किसी प्रकार की तहरीर किसी पक्ष ने नहीं दी है। 

दोनों पहले से थे रिश्तेदार, मान्य का फंस रहा था पेंच

बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन आपस में रिश्तेदार है। कन्या पक्ष पूर्व में वर पक्ष का मान्य था। शादी के बाद वर पक्ष मान्य हो जाता इसी को लेकर दुल्हन के पिता ने पैर पूजन से इंकार कर दिया। दूल्हा और दुल्हन दोनों मुंबई में ही आमने सामने रहते हैं। युवक प्रापर्टी का काम करता है। जबकि वधू बीजा पासपोर्ट बनाने वाली कंपनी में कार्यरत है।

संबंधित समाचार