Uttarakhand News: मुख्य सचिव ने पिथौरागढ़ एयरपोर्ट व बेस अस्पताल का किया निरीक्षण, जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड के मुख्य सचिव एस एस संधु ने पिथौरागढ़ जनपद के नैनी सैनी हवाई अड्डा एवं बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। डा. संधु ने सबसे पहले नैनी सैनी एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी रीना जोशी ने हवाई पट्टी के विस्तार की कार्ययोजना पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से उनके समक्ष प्रस्तुत की। जबकि, सचिव दिलीप जावलकर ने नैनी सैनी में हवाई सेवा शुरू होने के बारे में जानकारी दी कि आगामी दो माह के भीतर हवाई सेवा शुरू हो जाएगी।

इसके बाद मुख्य सचिव द्वारा पिथौरागढ़ स्थित बेस चिकित्सालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि भवन के हैण्ड ओवर की कार्रवाई तुरंत की जाए। उन्होंने कहा कि इसके उचित रख-रखाव का भी ध्यान रखा जाये। 

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, सचिव सिविल दिलीप जावलकर, सचिव परिवहन अरविंद सिंह हयांकी, मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हंयाकी आदि उपस्थित थे। 

संबंधित समाचार