Banda News : केन नदी में नहाने के दौरान डूबने से सर्राफा व्यवसायी के बेटे की मौत, परिजन बेहाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा की केन पदी में नहाने के दौरान सर्राफा व्यवसायी के बेटे की मौत।

बांदा की केन नदी के राजघाट में नदी में नहाने के दौरान सर्राफा व्यवसायी के बेटे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

बांदा, अमृत विचार। शहर के एक सर्राफा व्यवसायी का बेटा शराब के नशे में केन नदी में नहाने लगा। नहाते समय उसको डूबते हुए लोगों ने देखा तो शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह उसे पानी से अचेत हालत में बाहर निकलवाया। जिला अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

शहर के खिन्नीनाका मुहल्ला निवासी मनीष जड़िया (40) पुत्र रामसेवक जड़िया नशे का आदी बताया गया। बुधवार की दोपहर को वह केन नदी के राजघाट नहाने गया था। नहाने के पहले उसने शराब पी। इसके बाद वह नदी में नहाने लगा। नहाते-नहाते वह गहरे पानी में समाने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

खबर पाकर कालवनगंज चैकी प्रभारी सुधीर कुमार हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह से मनीष को पानी से बाहर निकलवाया। अचेत हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया, वहां पर चिकित्सक ने देखते ही मनीष को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि मनीष की अभी तक शादी नहीं हुई थी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा