Today's Horoscope : आज का राशिफल। 9 फरवरी, 2023
मेष
आज मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। ऑफिस में आपके काम बहुत ही आसानी से बन जाएंगे। पुराने परिचित मित्रों से आपका मिलना हो सकता है। लेखन कार्यों में आप काफी रुचि लेंगे। दांपत्य संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
वृष
आज जॉब में आपको कुछ परेशानियों के बाद सफलता मिलेगी। राजनीतिक लोगों से मेलमिलाप बढ़ेगा। छोटे बच्चों के साथ मनोरंजन युक्त समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं।
मिथुन
आज लोभ के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। दूसरों के भरोसे काम को छोड़ने से नुकसान होगा। समय बर्बाद न करें। व्यवहार कुशलता के कारण आपके सभी काम प्रगति में आ जाएंगे। रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास रहेगा।
कर्क
आज नौकरी में एच्छिक स्थानांतरण मिल सकता है। आपके लिए कार्यक्षेत्र में बहुत शानदार दिन रहने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
सिंह
अपनी रुचि के अनुसार काम करें तो ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में सब आपके ही अनुरूप होता रहेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन की समस्या दूर होंगी। बड़े कार्य को लेकर आप पैसे की व्यवस्था करेंगे।
कन्या
आज आप ऊर्जावान होकर अपने कार्यों में लगे रहेंगे। दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। मौसमी बीमारियों को लेकर सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
तुला
आज दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास न करें। मौसम में आए बदलाव को लेकर थोड़े सावधान रहें। मन अप्रसन्न रहने वाला है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक
आज संपत्ति के क्रय-विक्रय में परेशानियां उत्पन्न होंगी। आपको अनावश्यक बातें करने से बचना चाहिए। लोग आपकी प्रतिभा की प्रशंसा करेंगे। वाहन में आकस्मिक खराबी हो सकती है। अपने निर्णयों को लेकर थोड़े असमंजस में रहेंगे।
धनु
आज आपके मन में धार्मिक भावना प्रबल होगी। आपके व्यक्तित्त्व में सुधार होगा। संतान को करियर में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। शेयर बाजार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। पति-पत्नी के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध होंगे।
मकर
आज अपने टार्गेट को लेकर पूरी मेहनत से काम करेंगे। बेरोजगार लोगों को जॉब इंटरव्यू के कॉल आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में इच्छानुसार परिणाम प्राप्त होंगे। मन में किसी विषय को लेकर चल रही तनातनी दूर होगी। दिन काफी व्यस्त रहने वाले हैं।
कुंभ
आज व्यापार में परेशानियां आ सकती हैं। ऐसी बातों पर ध्यान न दें जो आपकी एकाग्रता भंग करती हों। बच्चों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। रुचि के अनुसार काम नहीं होंगे। नए विषयों को जानने की इच्छा जागृत होगी।
मीन
अपनी कारोबार में अपेक्षित तरक्की होगी। संपत्ति विवाद सुलझने के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्य बड़ी आसानी से पूरे हो जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम से यात्रा हो सकती है। परिजन आपके प्रति सहयोगात्मक भाव रखेंगे।
