बरेली: युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने की बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: वैश्य समाज के युवाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर युवा अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन 14 व 15 मार्च को वृंदावन में सम्मेलन कर रहा है। इसकी तैयारी के लिए युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अमित वार्ष्णेय ने कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के कार्यालय पर बैठक की।

ये भी पढ़ें - बरेली: अफसर गंभीरता से नहीं लेते, इसलिए आईजीआरएस में 66वें नंबर पर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-युवाओं की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कपिलदेव अग्रवाल, राज्य मंत्री, सांसदों व विधायकों को भी आमंत्रित किया गया है।

बैठक में जितेंद्र रस्तोगी, सत्यप्रकाश गुलहरे, आशीष अग्रवाल, मयूरेश अग्रवाल, प्रांजल गर्ग, तुषार अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, संजय गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, अतीश अग्रवाल, सुचित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रजत अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, शैलेन्द्र गुप्ता, शशांक अग्रवाल आदि रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: पीएम आदर्श ग्राम में बनेंगे 25 लाख के सामुदायिक भवन

संबंधित समाचार