बरेली: निरीक्षण में पाए गए चार शिक्षक नदारद
बरेली, अमृत विचार : विकास खंडों में बीएसए के नेतृत्व में बुधवार को क्यारा और मीरगंज ब्लॉक में दिनभर चले क्रॉस चेकिंग अभियान के तहत कुल 67 स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया।
विभिन्न ब्लाॅकों के खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा चलाए गए निरीक्षण अभियान में चार शिक्षक नदारद पाए गए और मीरगंज स्थित तीलमास स्थित प्राथमिक स्कूल बंद मिला। निरीक्षण के दौरान स्कूल से नदारद शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई कर बीएसए ने सभी का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
ये भी पढ़ें - बरेली: वैज्ञानिकों की अनुपस्थिति से शैक्षिक कार्य बाधित
