मथुरा : एक ही नंबर प्लेट लगाकर चल रही थीं बस और कार, फर्जीवाड़े से अधिकारी भी हैरान
मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में एक बस और कार एक ही नंबर प्लेट लगाकर चल रही थी। आरटीओ को जब इस बात की जानकारी हुई तो अधिकारी भी दंग रह गए और इन दोनों वाहनों को पकड़ लिया गया।
मनोज कुमार (सहायक RTO, मथुरा) ने कहा, कोतवाली में मामला संज्ञान में आया था कि एक ही नंबर से एक बस और एक गाड़ी संचालित की जा रही है। मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया है। जो फर्जी नंबर लेकर संचालित कर रह हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
ये मामला बुधवार को उस वक्त सामने आया, जब एक कार मालिक ने एक स्कूल बस को देखा, जिसकी नंबर प्लेट बिल्कुल कार के नंबर प्लेट से मैच कर रही थी। इसके बाद ये मामला कोतवाली पहुंचा तो अधिकारी भी हैरान रह गए। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई।
कार मालिक की अर्टिगा कार का नंबर UP85 DT1234 था और यही नंबर एक कॉलेज की बस का भी था। जिस समय कार मालिक ने बस को देखा, उस समय बस में स्टूडेंट भी थे। बस के ड्राइवर से बहस के बाद कार मालिक ने पुलिस को फोन कर दिया।
ये भी पढ़ें : मथुरा दौरे पहुंचे ऊर्जा मंत्री, बजट के फायदे जनता को बताने की भाजपाइयों से की अपील
