मध्य प्रदेश कांग्रेस ने कमलनाथ को बताया 'अवश्यंभावी मुख्य मंत्री', शिवराज ने ली चुटकी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई द्वारा श्री कमलनाथ को 'अवश्यंभावी मुुख्यमंत्री' बताने पर चुटकी लेते हुए आज कहा कि मन को बहनाने के लिए ये ख्याल अच्छा है।

चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि मन बहलाने को ये ख्याल अच्छा है। उनके दल के नेता ही कह रहे हैं कि कांग्रेस में पहले से कोई मुख्यमंत्री तय नहीं किया जाता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनता कह रही है कि कांग्रेस की सरकार नहीं आना तय है। न तो देश में और न ही प्रदेश में, कांग्रेस का कोई 'धनी-धोरी' है।

ये कांग्रेस की असली हालत है। दरअसल कल मध्यप्रदेश कांग्रेस की ओर से एक ट्वीट किया गया, जिसमें कहा गया कि कमलनाथ प्रदेश के अवश्यंभावी मुख्यमंत्री हैं। इस ट्वीट को लेकर प्रदेश में राजनीतिक चर्चाओं का दौर और गर्म हो गया है।

ये भी पढ़ें : मोटे अनाज ने दिलाई डिंडोरी की लाहरी बाई को प्रसिद्धि, मोदी ने बताया प्रेरक 

संबंधित समाचार