Video : तोता-मैना की अनोखी शादी, कार पर सवार होकर आए मिट्ठू राजा, जमकर थिरके बाराती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नरसिंहपुर। करेली (मध्य प्रदेश) में पिपरिया नामक गांव में बारात लेकर गए एक तोते (मिंटू) की शादी मैना (रिंकी) से कराई गई जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पिपरिया निवासी राम स्वरूप परिहार ने मैना पाला था और उन्होंने बादल लाल विश्वकर्मा के तोते से उसकी शादी तय की। इसके बाद खिलौने वाली कार पर पिंजरे में तोता रखकर उसकी बारात निकाली गई।

पिपरिया में रहने वाले राम स्वरूप परिहार ने एक मैना को अपनी बेटी की तरह बड़ा किया था। वहीं बादल लाल विश्वकर्मा के पास एक तोता था। दोनों ने तोता और मैना की शादी तय कर दी। बीते रविवार को दोनों ने अपने पक्षियों की शादी करवाने का फैसला लिया। शादी से पहले हिन्दू रीति-रिवाजों के तहत दोनों की कुंडली मिलवाई गई और फिर तोते की बारात, खिलौने वाली कार के जरिए निकाली गई। बारात में कई बाराती भी शामिल हुए। लोग ढोल पर ऐसे नाच रहे थे जैसे किसी इंसान की शादी में वो शामिल हुए हों।

कार के ऊपर पिंजड़ा रखा गया था जिसे काफी सजाया गया था। जब गाड़ी रास्ते से निकली तो पिंजड़े के अंदर तोता बैठा हुआ था। राम स्वरूप परिहार के घर पर ही शादी की पूरा आयोजन हुआ था। अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय है।

ये भी पढ़ें- भारत में भी Twitter Blue की हुई शुरुआत, जानिए अब आपके कितने रुपए देने होंगे ?

संबंधित समाचार