Bill Gates Girlfriend : 67 साल के Bill Gates को फिर हो गया प्यार...जानिए किसे कर रहे डेट? 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वॉशिंगटन। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ओरेकल के दिवंगत को-सीईओ मार्क हर्ड की पत्नी पाउला हर्ड को डेट कर रहे हैं। करीब एक साल से दोनों रिलेशन में हैं। दोनों मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में मेन्स सिंगल का फाइनल देखने पहुंचे थे। 67-वर्षीय गेट्स ने शादी के 27 साल बाद अगस्त 2021 में अपनी पत्नी मेलिंडा फ्रेंच गेट्स से तलाक लिया था।

बता दें कि पाउला के पति मार्क हर्ड का निधन 2019 में 62 साल की आयु में कैंसर के चलते हो गया था। बिल गेट्स और पाउला पिछले साल मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन में एक मैच देखते दिखाई दिए थे, जिसके बाद दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी। अब People की रिपोर्ट के अनुसार यह साफ हो गया है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, पाउला अभी बिल गेट्स के बच्चों से नहीं मिली हैं।

गेट्स और पाउला के एक कॉमन फ्रेंड की मानें तो दोनों अब रोमांटिक रिश्ते में आ चुके हैं। दोस्त ने बताया कि पाउला को वैसे तो मिस्ट्री वूमन कहा जाता है, लेकिन इस बार दोनों की लव मिस्ट्री उनके कई जानकारों को पता है। 

जानकारी के अनुसार बिल और पाउला दोनों टेनिस देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों की मुलाकात पाउला के पति की मौत से पहले ही एक टेनिस मैच के दौरान ही हुई थी। पिछले महीने भी मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान दोनों को साथ देखा गया था। इसी मैच में दोनों को काफी करीब देखा गया और यहीं से अटकलों ने जन्म लिया। दोनों की कई तस्वीरें उस मैच के बाद सामने आई थीं, जहां दोनों काफी हंसते हुए मैच देखते देखे गए थे।

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग अपनी इमारतों से हटाएगा चीन निर्मित कैमरे, जानिए क्यों?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म