14 फरवरी को Cow Hug Day मनाने पर जानिए क्या बोले CM भूपेश बघेल

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

रायपुर। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने वेलेंटाइन डे (14 फरवरी, 2023) को एक अनोखी अपील की है। बोर्ड ने इस दिन Cow Hug Day (गाय को गले से लगाएं) मनाने के लिए कहा है। भारतीय पशु कल्याण बोर्ड का मानना है कि ऐसा करने से भावनात्मक समृद्धि आएगी और व्यक्तिगत सामूहिक खुशी मिलेगी।

केंद्रीय पशुपालन विभाग द्वारा 14 फरवरी को काउ हग डे मनाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, पहले पशुपालन विभाग वाले लोग यह करें। हम गाय माता की सेवा रोज कर रहे हैं। यह एक दिन का काम नहीं, बल्कि रोज का काम है। उनको इवेंट मैनेजमेंट करना है। बस एक दिन सेवा कर लो।

बोर्ड सहायक सचिव प्राची जैन ने कहा, हमें इस अपील को जारी करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से निर्देश प्राप्त हुए। इसके लिए हमें कुछ इंस्ट्रक्शन भी प्राप्त हुए। समय बहुत सीमित है, जिसके कारण हम इस संबंध में कोई आयोजन नहीं कर पा रहे हैं। लेकिन हमने लोगों से एक अपील जारी की है। कपल्स इसको फॉलो कर सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या यह सभी राज्यों के लिए अपील है, जैन ने कहा, यह सभी राज्यों के लिए होगा। पशु कल्याण सभी राज्यों के लिए है। गुजरात और कई अन्य राज्य भी 14 फरवरी को काउ हग डे के रूप में मनाएंगे।

उधर, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह ने अजीबोगरीब बयान दिया है। राज्य मंत्री ने कहा कि गाय के गोबर में मां लक्ष्मी का वास है और गाय के मूत्र में गंगा बसती है। गाय राष्ट्र की माता और भाग्य विधाता है। बता दें कि राज्य मंत्री धर्मपाल सिंह गुरुवार को संभल दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा वैलेंटाइन डे को काऊ हग डे (Cow Hug Day) के तौर पर मनाया जाने की घोषणा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि गाय राष्ट्र की माता और भाग्य विधाता है। जहां गाय पलती हैं उस स्थान पर सुख-सम्पदा हमेशा रहती है। इसके बाद उन्होंने एक अजीबोगरीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि गाय के मूत्र में गंगा बसती है. गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास होता है। उन्होंने काऊ हग डे मनाए जाने को लेकर समर्थन दिया।  

ये भी पढ़ें : Cow Hugging : वैलेंटाइन डे नहीं 14 फरवरी को मनाएं Cow Hug Day, जानिए किसने की ये अपील

संबंधित समाचार