आज का राशिफल। 10 फरवरी, 2023
मेष
आज कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयास करेंगे। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है।
वृष
आज कारोबार को लेकर जोखिम न लें। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। संतान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी।
मिथुन
आज महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। पुराने साथियों के साथ मुलाकात होगी। व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें।
कर्क
आज छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। नए मित्र बन सकते हैं। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
सिंह
आज परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए। नजदीकी रिश्तेदार धन उधार मांंग सकते हैं। धार्मिक कार्यों को लेकर सजग रहेंगे।
कन्या
आज अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें। समाज में आपकी छवि निखरेगी।
तुला
आज पैतृक संपत्ति से आपको धन लाभ होगा। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे। शरीर के किसी अंग में दर्द की शिकायत हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा आज बिल्कुल न करें।
वृश्चिक
आज नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। अचल संपत्ति की खरीदारी का विचार बनाएंगे। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। व्यापार में आमदनी में वृद्धि होगी।
धनु
आज आप दूसरों की मदद को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। संतान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे। लेकिन फिर भी आपका कोई काम नहीं रुकेगा।
मकर
आज चंचलता पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। ऑफिस में लोग आपको कमतर आंक सकते हैं। मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें। घरेलू वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा।
कुंभ
आज नकारात्मक विचार आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं। घर पर मन नहीं लगेगा। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे। मेडिटेशन और योग आपको हर तरह से लाभ पहुंचाएंगे। टालमटोल के कारण अवसरों को चूक सकते हैं।
मीन
आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों के ऊपर से प्रेशर कम होगा। बड़ा व्यावसायिक अनुबंध हो सकता है। परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनंद उठाएंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं।
