जालौन: बोहड़ पुरा के जंगल में पुलिस ने पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्टरी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन, अमृत विचार। जिले में बोहड़ पुरा के जंगल में अवैध हथियार बनाने की एक फैक्टरी का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर अवैध हथियार बनाने में संलिप्त दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और उनकी निशानदेही पर बोहड़ पुरा के जंगल में चल रही अवैध हथियार की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया गया। 

पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने बताया कि पुलिस ने 315 बोर की सात पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक, 12 बोर की एक पिस्तौल और पांच अर्ध निर्मित 315 बोर की पिस्तौल मौके से बरामद कीं। अवैध हथियार बनाने में उपयोग सामग्री और दो कारतूस भी बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार व्यक्तियों ने बताया कि वे 5,000 रुपये से 7,000 रुपये में अवैध हथियार बेचा करते थे। इन हथियारों की खरीद करने वाले सभी लोगों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें -रायबरेली: फंदे से लटका मिला चाय की दुकान चलाने वाली युवती का शव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता